फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 11 साल से पालिका के साढ़े चार करोड़ रुपये दबाए बैठा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस चार्ज के रूप में रेलवे को पालिका को देनी है यह धनराशि
विज्ञापन


सात बार भेजे जा चुके रिमांडर, रेलवे ने अभी तक नहीं दिया जवाब



सतीश शर्मा
धामपुर (बिजनौर)। रेलवे पर धामपुर नगर पालिका के सर्विस चार्ज का करीब साढ़े चार करो़ड रुपये से अधिक बकाया है। आरोप है कि एक साल पहले मीटिंग हुई और सात बार रिमाइंडर जारी किए जा चुके है, लेकिन न तो बकाया जमा किया गया और न ही कोई जवाब दिया जा रहा है। पालिका अधिकारियों का कहना है कि यदि यह धनराशि मिल जाए तो नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने नगर पालिका की ओर से धामपुर रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार के आदेशों के अनुपालन में सर्विस दी जा रही है। मगर, रेलवे की ओर से इसका चार्ज नहीं दिया जा रहा है। एक साल का सर्विस चार्ज करीब 40 लाख रुपये है। 11 साल से सर्विस चार्ज नहीं दिया जा सका है। अब यह बकाया धनराशि करीब साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक साल पहले पालिका अधिकारियों की मुरादाबाद के मंडलीय रेलवे अधिकारियों से मीटिंग हुई थी। रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि जल्द ही सर्विस चार्ज की बकाया धनराशि जमा करा देंगे। मगर, अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस मीटिंग के बाद से कई बार रिमाइंडर भी भेजे जा चुके है, पर कोई जवाब भी नहीं दिया जा रहा है।


ऐसे दी जाती है रेलवे को सर्विस

ईओ के मुताबिक केंद्र सरकार के आदेशों के अनुपालन में जब कोई जनप्रतिनिधि या रेल विभाग को कोई बड़ा अधिकारी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने या फिर सभा करने आता है तो पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था, पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की जाती है। दूसरे रेलवे स्टेशन पर आने जाने के लिए पालिका की ओर से बनी सड़कों का उपयोग किया जाता है। कोराना महामारी के दौरान रेलवे स्टेशन को पालिका की ओर से भरपूर सर्विस दी गई है। इसलिए जब पालिका की ओर से सर्विस दी जा रही है तो सर्विस चार्ज लेने का भी अधिकार है।
विज्ञापन



कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं


यह मामला उनके स्तर से बाहर का है। वह इस मामले में कोई टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। - जेपी माहंतो, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, धामपुर



मामला उच्च स्तर का
धामपुर नगर पालिका की ओर से इस बाबत पत्राचार किया गया था। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया था। उनके स्तर से डिवीजन को अवगत करा दिया गया था। यह मामला उच्च स्तर का है। इसलिए वह इस प्रकरण में कोई ठोस जानकारी देने में असमर्थ है। - दिनेश कुमार शर्मा, सहायक मंडल अभियंता नजीबाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें