फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सवा करोड़ की लागत से होगा हाथी वाले तालाब का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन





-धामपुर चीनी मिल की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से होगा निर्माण









संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर उषा स्मारक स्कूल के पास स्थित हाथी वाले तालाब का करीब सवा करोड़ की लागत से सुंदरीकरण होगा। यह कार्य से चीनी मिल के सामाजिक उत्तरदायित्व फंड से होगा। विकास विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर चीनी मिल को भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलने के साथ ही कार्य शुरू होगा।

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि हाथी वाला तालाब है, जिसका क्षेत्रफल करीब एक एकड़ से अधिक है। विकास विभाग ने तालाब के सुंदरीकरण के मामले को गंभीरता से लिया। डीपीआर तैयार करा लिया गया है। प्रस्ताव भी चीनी मिल प्रबंधन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



तालाब में पैडलयुक्त करीब छह नावों की व्यवस्था की जाएगी। तालाब के चारों तरफ पक्का मार्ग होगा। एक मार्ग तालाब के बीच में बनवाया जाएगा। जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए स्टील की बर्थ होगी। हरे भरे पौधों को रोपित किया जाएगा। बाहरी गंदे पानी रोकने के लिए तालाब के बाहर बड़े नाले का निर्माण होगा, जो मुन्नी देवी मंदिर के पास बने नाले में जाकर गिरेगा। तालाब में कूड़ा करकट डालने से रोकने के लिए चारों तरफ सघन ऊंची स्टील की बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन






कार्य शुरू होने से पहले तालाब की पैमाइश होगी

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि सुंदरीकरण से पहले तालाब के क्षेत्रफल को राजस्व विभाग में उल्लेखित अभिलेखों के आधार पर पैमाइश कराई जाएगी। यदि तालाब की जमीन पर किसी का भी कब्जा मिला तो उसे सख्ती के साथ कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें