फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साहनपुर रेंज में मृत मिला हाथी, दांत मिले सुरक्षित

विज्ञापन
नजीबाबाद-साहनपुर रेंज में मृत हाथी मिलने पर सूचना पर पहुचीं वन विभाग की टीम। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नजीबाबाद। साहनपुर रेंज के ढाका बीट में मृत हाथी मिला। डीएफओ सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन सदस्य दल ने हाथी का पोस्टमार्टम किया। बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के साहनपुर रेंज में बृहस्पतिवार को मृत हाथी पड़े होने की सूचना मिली। डीएफओ अभिनव राज, एसडीओ अंशुमन मित्तल, रेंजर राजेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। साहनपुर की ढाका बीट में मरे हाथी के दोनों दांत सुरक्षित पाए जाने पर वनकर्मियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

डीएफओ अभिनव राज ने बताया कि नर हाथी की अनुमानित आयु करीब 11 से 15 वर्ष है। पोस्टमार्टम पैनल में शामिल उप मुख्य पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ.एसएम सिंह, डॉ.कासिम अली, डॉ.आलोक रस्तोगी ने हाथी का पाेस्टमार्टम किया। हाथी का विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को ढाका बीट में ही मृत हाथी को दफन कर दिया गया।
करीब चार दिन पुराना है हाथी का शव : साहनपुर की ढाका बीट में मिला हाथी का शव तीन से चार दिन पुराना होने का अनुमान है। बताया जाता है कि हाथी के शरीर से दुर्गंध आ रही थी। साहनपुर बीट में अगर करीब चार दिन पहले हाथी की मौत हुई है, तो वन विभाग के बीट कर्मचारियों को हाथी की मौत का पता क्यों नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें