फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मनोरंजन क्लब परिसर में घुसे हाथी ने दीवार ताेड़ी

विज्ञापन
कालागढ़ में यूजेवीएनएल की कालोनी में अधिकारी आवासों के पीछे हाथी। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
वन विभाग के गश्ती दलों ने तीन राउंड फायर कर हाथी को जंगल में खदेड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ स्थित उत्तराखंड जलविद्युत निगम की आवासीय काॅलोनी के मनोरंजन क्लब परिसर में हाथी ने घुसकर उत्पात मचाया। क्लब की दीवार को तोड़ दिया। वन विभाग के गश्ती दलों ने तीन राउंड फायर कर हाथी को जंगल में खदेड़ा।
मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर एक हाथी उत्तराखंड जलविद्युत निगम की आवासीय काॅलोनी परिसर में प्रवेश कर गया। हाथी उपमहाप्रबंधक और अधिकारी आवासों के पीछे की ओर पहुंच गया। काॅलोनी प्रभारी तनवीर अहमद ने वन विभाग को हाथी के आवासीय परिसर में आने की सूचना दी। चंद्रशेखर पलड़िया के नेतृत्व में मौके पर गश्ती दल पहुंचा। गश्ती दल ने तीन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

इससे हाथी क्रोधित होकर मनोरंजन क्लब के मैदान में पहुंच गया और पूर्वी चहारदीवारी को तोड़ दिया। इस दौरान सैर सपाटे पर निकले लोगों में अफरा तफरी मची रही। खेल के मैदान में कोई भी अभ्यास करने नहीं जा सका।


मैस में खाना खाने जाना भी खतरे में
काॅलोनी प्रभारी तनवीर अहमद का कहना है कि अधिकारी ऐरेक्टर हॉस्टल की मैस में खाना खाने जाते हैं। यहां हाथी सक्रिय है। दिन और रात में यहां कभी भी हाथी आ जाता है। अब यहां खाना खाने जाने में भी भय लग रहा है।


आफिस और आवासीय परिसर असुरक्षित
हाथी के सक्रिय होने से उत्पादन निगम के उप प्रबंधक कार्यालय व कर्मचारियों के आवासीय परिसर असुरक्षित हो गए हैं। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संघ के सचिव ललित तिवारी का कहना है कि इस मामले में कालागढ़ के सभी कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए है। शीघ्र ही कर्मचारियों व आवासों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन




वन विभाग के अधिकारियों को लिखा जाएगा
उप महाप्रबंधक विमल कुमार का कहना है कि हाथी का आगमन बढ़ रहा है। इससे होने वाले नुकसान की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए काॅलोनी की सुरक्षा को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें