फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर में 10 करोड़ की लागत से होंगे विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्किल में 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
विज्ञापन

70 से ज्यादा स्थापित होंगे नए ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। विद्युत निगम की ओर से अधीक्षण अभियंता सर्किल की चारों डिविजनों में 10 करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य होंगे। निगम के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मार्च के अंत तक विद्युत आपूर्ति सुधार कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाना है।
अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद ने बताया कि विद्युत निगम की ओर से धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद के खंडों में 10 करोड़ की लागत से विद्युत आपूर्ति सुधार हेतु कार्य होंगे। सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद धन का आवंटन हो गया है। इन सभी चारों डिविजनों में करीब 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, 70 से अधिक बिजली के नए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था होगी। 40 किलोमीटर लंबी जर्जर बिजली की लाइन के तारों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया कि विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए जनपद बिजनौर के दोनों सर्किलों धामपुर और बिजनौर के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से बिजली सुधार कार्य होंगे। इनमें से 10 करोड़ रुपये की लागत से बिजनौर और 10 करोड़ की लागत से अधीक्षण अभियंता धामपुर सर्किल में विद्युत सुधार हेतु बिजली के कार्य होने हैं।
विज्ञापन

- समय से कार्य पूरे होने से गर्मियों में नहीं होगी दिक्कत
विद्युत आपूर्ति सुधार के कार्य समय से पूर्ण हो जाने के बाद गर्मी के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी। निर्विवाद तरीके से विद्युत आपूर्ति होगी और बिजली के तार, ट्रांसफार्मर आदि नहीं टूटेंगे। - एनके प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें