फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अलाव से वैन में लगी आग, जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। घर में जल रहे अलाव से वैन में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि वैन का सिलिंडर नहीं फटा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन






ग्राम ढकौली में तेजपाल पुत्र गरीबा सिंह के परिवार के बच्चे सोमवार की सुबह घर में ही अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान तेजपाल कहीं जाने के लिए वैन निकालने लगा। बताया जाता है कि इसी दौरान कार में आग लग गई। कार में आग लगने से परिवार में चीख पुकार मच गई। आग की लपटें उठती देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह कार में लगा सिलिंडर उतार कर बाहर फेंका तथा रेत की मदद से इसकी आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारी गाड़ी जल चुकी थी।
घटना के संबंध में वैन स्वामी तेजपाल सिंह ने बताया कि वह गांव बजीदपुर में अपनी बुआ के यहां जाने के लिए वैन निकाल रहा था। संभवत: गैस लिकेज होने केे कारण वैन में आग गई। बताया कि वैन एलपीजी पर पास थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि वैन का सिलिंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें