नजीबाबाद - पंचायत में बोलते किसान नेता।
- फोटो : NAZIBABAD
सिंचाई के लिए दिन में मांगी बिजली
नजीबाबाद। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत में किसानों ने सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने सहित कई समस्याएं उठाईं। पदाधिकारियों ने मांगों के संबंध में जल्द अधिकारियों से मिलने और मांगों का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि विद्युत निगम की ओर से सिंचाई के लिए रात्रि में बिजली आपूर्ति की जा रही है। कड़ाके की ठंड में रात को खेतों की सिंचाई करना किसानों के लिए परेशानी का सबब है। उन्होंने दिन में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की। पंचायत में किसानों ने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने, नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता बढ़ाना, नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने, ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने, क्रय सेंटर पर गन्ना पर्ची इंडेंट बढ़ाने सहित कई मांगें उठाईं। पंचायत में प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, भोपाल राठी, इकबाल सिंह, सुनील कुमार, चौ. कलवा सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, विजय सिंह, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, नीटू सिंह, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।