फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 24 घंटों से 62 गांवों में नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटों से 62 गांवों में नहीं आई बिजली
विज्ञापन

नहटौर। धिंगरपुर बिजलीघर से खंडसाल बिजलीघर को जाने वाली 33 हजार केबीए लाइन का करीब 1900 मीटर तार चोरी हो गया। तार चोरी होने से क्षेत्र के करीब 62 गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धिंगरपुर बिजलीघर के पास गांव फैजपुर के जंगलों से 33 हजार केवीए विद्युत लाइन का करीब 1900 मीटर तार चोरी कर लिया। खंडसाल बिजलीघर को जाने वाली इस लाइन से क्षेत्र के करीब 62 गांवों में बिजली नहीं आ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिजली न आने से सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बन गए हैं। तार चोरी होने की सूचना ग्रामीणों ने खंडसाल बिजलीघर को दी। सूचना पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे और अपने उच्चाधिकारियों को चोरी की घटना से अवगत कराया। मौके पर जेई संजय कुमार व एसडीओ विश्राम सिंह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही लाइन ठीक कराकर बिजली सप्लाई सुचारु करने का भरोसा दिलाया। एसडीओ धामपुर विश्राम सिंह यादव ने बताया कि तार चोरी होने की जानकारी है। शीघ्र ही नए तार डलवाकर बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें