फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 450 रुपये प्रति क्विंटल मांगा गन्ने का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
450 रुपये प्रति क्विंटल मांगा गन्ने का भाव
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। पंचायत में पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन ने किसानों पर पशु क्रूरता के मुकदमे दर्ज कराए तो आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को गन्ना समिति में हुई पंचायत में मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर व जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ व महिला जिलाध्यक्ष उपमा चौहान ने किसानों से मिल जुलकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिले में एक लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को अगले 15 दिन में पूरा करने के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई। कहा कि बिजली, वन, राजस्व विभाग के अफसरों द्वारा किसानों का शोषण किया गया, तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में सुरपाल सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, विजयपाल सिंह, गिरिराज सिंह, सतपाल चौधरी, जय सिंह, देवदत्त शर्मा, वीर सिंह डबास, राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय चौधरी, कविराज सिंह, पंकज सहरावत, वीरेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, संजीव राठी, अंकुर चौधरी, रोहित राणा, रवि शेखर आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें