फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुजुर्ग ने यूकेजी की छात्रा से किया दुष्कर्म

Sat, 15 Nov 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। स्कूल से लौट रही यूकेजी की छात्रा को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर 67 साल का बुजुर्ग अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बदहवास हालत में उसे धमकी देते हुए भगा दिया। घर पर बालिका बदहवास हालत में पहुंची और आपबीती बताई। बालिका की हालत खराब है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगीना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति उत्तराखंड में रहकर काम करते हैं। वह बच्चों के साथ नगीना में ही रहती है। उसकी आठ साल की बेटी शहर के एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बेटी बदहवास हालत में लौटी। उसने बताया कि एक अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है।
बताया कि मोहल्ला लुहारी सराय निवासी शाहिद (67) टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे अपने घर ले गया। वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। पुलिस ने बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। घर पर बालिका गुमसुम थी और बोल नहीं पा रही थी। nअक्सर दस रुपये का नोट देता था आरोपी : पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बुजुर्ग बालिका को अक्सर स्कूल आते-जाते टॉफी-चॉकलेट खाने के लिए कुछ पैसे दे दिया करता था। घटना के बाद बालिका जब घर पहुंची तो उसके पास दस रुपये का नोट देखकर मां ने बिटिया से सवाल किया तो वह रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नगीना ने बताया आरोपी शाहिद को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें