फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार आठवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़। भिक्कावाला में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार आठवीं कक्षा के छात्र जसप्रीत (15) पुत्र जग्गा सिंह निवासी कल्लूवाला की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी और रिक्शा चालक घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव कल्लूवाला निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई जसप्रीत गांव के ही अपने साथी शगनदीप के साथ मीरापुर से निकलने वाले नगर कीर्तन में गया था। रविवार की देर शाम दोनों घूमने चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान भिक्कावाला में उनकी बाइक, ई-रिक्शा से टकरा गई। दुर्घटना में जसप्रीत तथा रिक्शा चालक खूब सिंह निवासी कल्लूवाला गंभीर घायल हो गए। शगनदीप को मामूली चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से चिकित्सक ने जसप्रीत की हायर रेफर कर दिया। परिजन उसे काशीपुर निजी अस्पताल ले गए थे। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

जसप्रीत ओम इंटर कॉलेज भिक्कावाला में आठवीं कक्षा का छात्र था। पिछले वर्ष एक सड़क दुर्घटना में जसप्रीत के पिता की भी मृत्यु हो गई थी। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को गमगीन माहौल में बिना पुलिस कार्रवाई के छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें