आठ हजार मतदाता चुनेंगे नींदडू़ खास का प्रधान
नींदडू़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नींदडू़ खास के 8308 मतदाता अपना प्रधान चुनेंगे। प्रधान पद के 26 उम्मीदवारों में से किसी एक को अपना प्रधान चुनेंगे।
नींदडू़ खास का प्रधान पद महिला आरक्षित होने के चलते गांव का प्रधान बनने का सपना देखने वाले 13 व्यक्तियों ने दो दो महिलाओं के पर्च भरे थे। इनमें से न तो किसी का पर्चा कैंसल हुआ और न ही किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। परिणाम स्वरूप सभी 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
नींदडू़ खास में 15 वार्ड और 8308 मतदाता हैं। चुनाव के लिए मतदेय स्थल संख्या 169 से बूथ संख्या 183 तक के मतदाताओं के लिए 17 बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 183 पर सबसे अधिक 895 मतदाता हैं, जबकि सबसे कम 248 मतदाता बूथ संख्या 179 पर पंजीकृत हैं। मतदान केंद्र पंचायत भवन द्वितीय के बूथ संख्या 169 पर 360, 170 पर 532, 171 पर 433, मतदान केंद्र अतिरिक्त कक्ष प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बूथ संख्या 172 पर 532, 173 पर 558, मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बूथ संख्या 174 पर 348, 175 पर 596, 176 पर 482, 177 पर 548, 178 पर 585, मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बूथ संख्या 179 पर 248, 179 (2) पर 260, 180 पर 504, 181 पर 537, मतदान केंद्र साधन सहकारी समिति के बूथ संख्या 182 पर 589, 182 (2) पर 301 तथा बूथ संख्या 183 पर 895 मतदाता पंजीकृत हैं। दूसरी ओर बाजीदपुर-बीरू पंचायत में 13 वार्ड तथा मतदाताओं की संख्या 2093 है, जबकि मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के 13 वार्डों के लिए 1969 मतदाता पंजीकृत हैं। बाजीदपुर से पांच तथा मोहम्मद अलीपुर भिक्कन से चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं।