- एसपी ने आठाें थाने के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
- एसपी बिजनौर को भी मिला पांचवां स्थान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नूरपुर। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में जिले के आठ थानों ने रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। इन थानों ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है जबकि जिले को 22वीं रैंक हासिल हुई है। एसपी बिजनौर को भी सूबे में पांचवीं रैंक मिली। जिस पर एसपी ने आठों थानों के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रदेश में अव्वल रहने वाले आठ थानों के प्रभारियों को सम्मानित किया। बता दें कि नांगल, नूरपुर, नगीना देहात, चांदपुर, कोतवाली देहात, हल्दौर, महिला थाना और मंडावर ने मई माह में जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों को निपटाने में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। जिसके चलते नूरपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर, चांदपुर थाना प्रभारी उदयप्रताप, मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार, कोतवाली देहात से जयवीर आदि को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री की ओर से आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल बनाया गया है। इसमें पीजी पोर्टल, सीएम पोर्टल, डीएम पोर्टल, एसएसपी पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस तथा ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर लाया गया है। इसी पोर्टल पर थाना पुलिस ने शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया है। इसी के चलते प्रदेश भर में प्रथम स्थान मिला है।