फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की कमान आठवीं पास चालकों के हाथ

Fri, 02 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन की महिमा निराली है। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहन चालकों को ही द्वितीय मतदान अधिकारी बना दिया और उन्हें प्रशिक्षण लेने के पत्र जारी कर दिए। इसमें खास बात यह है कि इन वाहन चालकों में कुछ चालक आठवीं पास है।
विज्ञापन


ऐसे में चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न होना रामभरोसे ही है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपंन कराने के लिए मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है तथा उन्हें प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया चल रही है। बूथ की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की होती है। प्रशासन  ने आनन फानन में मतदान अधिकारी प्रथम व मतदान अधिकारी द्वितीय बना दिए।

प्रशासन ने वाहन चालकों को भी नहीं छोड़ा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात वाहन चालक नरेंद्र कुमार, लालबहादुर सिंह, मीनू कुमार, रियासत खां, जबर सिंह, रामपाल सिंह, सिंचाई विभाग के वाहन चालक अवधेश कुमार व अन्य विभागों के वाहन चालकों को द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया गया है। कुछ वाहन चालक की शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। वे केवल हस्ताक्षर करना ही   जानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें