फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी ईद की नमाज: शहर इमाम

विज्ञापन
नींदडू के मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी ईद की नमाज: शहर इमाम
विज्ञापन

नींदडू़। कोरोना वायरस के चलते शासन-प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस बार ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में अदा नहीं की जाएगी। शहर इमाम काजी नूर अहमद फारूकी ने बताया कि शारीरिक दूरी बनाए रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सरकार की मंशा, दिशा निर्देश और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करते हुए मुसलमान अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन

मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी, मुफ्ती मोहम्मद कासिम और मोलवी शमशेर अहमद मजाहिरी का कहना है कि लॉकडाउन के चलते तमाम मस्जिदें बंद हैं। शासन की ओर से सामाजिक दूरी कायम रखते हुए मस्जिदों में चार या पांच व्यक्तियों को ही नमाज अदा करने की अनुमति है। आज भी जुमा अलविदा की नमाज भी घरों में पढ़ी गई। कोरोना वायरस को मात देने के लिए देवबंद के फतवे और जमीअत-उल-उलमा के अनुरोध को भी ध्यान में रखें तथा घरों में या फिर अपनी बैठकों में ईद की नमाज पढे़ं। उन्होंने इस मौके पर महामारी से निजात और देश की खुशहाली के लिए विशेष तौर पर दुआ करने का आग्रह भी किया।

नींदडू के काजी नूर अहमद।- फोटो : BIJNOR

नींदडू के मोलवी शेमशेर अहमद।- फोटो : BIJNOR

नींदडू के मुफ्ती मोहम्मद कासिम।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें