फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को और कटान से बचाने की कवायद तेज

विज्ञापन
चांदपुर से हस्तिनापुर जाने वाले गंगा पुल की टूटी अप्रोच सड़क पर मरम्मत का कार्य करते लोग - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़क को और कटान से बचाने की कवायद तेज
विज्ञापन

चांदपुर/जलीलपुर (बिजनौर)। गंगा में बढ़ते जलस्तर से चांदपुर से मेरठ-हस्तिनापुर जाने के लिए गंगा पर बने पुल की अप्रोच सड़क के धंसने के बाद सड़क को और कटने से बचाव कार्य शुरू हो गया है। सड़क किनारे नाव से बल्ली और कट्टे लगाने का काम शुरू किया गया है।
पहाड़ो पर हो रही लगातार बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ जाने से हुए कटान के कारण शनिवार को चांदपुर-हस्तिनापुर के बीच गंगा नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड धराशायी हो गई थी, जिससे चांदपुर से होकर हस्तिनापुर-मेरठ-दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक थम गया। अप्रोच रोड का कटान हो जाने की वजह से लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। रविवार को पुल पर कार्य करने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे, बल्लियां नाव के सहारे गाड़ कर पानी के बहाव को रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इंजीनियर मनजीत सिंह ने अप्रोच टूटने का कारण बताया कि पुल पर गाइड बंध का प्रस्ताव हुआ था, लेकिन पुल पर गाइड बंध नहीं बनाया गया। गाइड बंध न होना के कारण पानी का रिसाव हुआ जिसकी वजह से अप्रोच टूट गई है। गंगा नदी के पानी की दिशा बदलने में लगभग आठ दिन लगेंगे। कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर की फसलों में भरा गंगा का पानी
पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश, गंगा के खादर क्षेत्र के किसानों के लिए आफत बन गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसान खूब सिंह, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, रामपाल सिंह आदि ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। करीब दो फीट पानी मीरापुर सीकरी की सड़क पर छोईया नदी के पास चल रहा है। लोगों का खेतों पर आवागमन बंद हो चुका है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करनी मुश्किल हो होगी है। मीरापुर सीकरी निवासी पंजाब सिंह, गुलाब सिंह आदि का कहना है कि उनके घरों के चारों ओर पानी भर गया है। पूर्व प्रधान करतार सिंह, ग्रामीण मोहित कुमार, चरण सिंह, कल्याण सिंह, दिलावर सिंह आदि ने बताया कि पहले गंगा नदी का पानी जंगलों से होकर आगे की ओर भी निकल जाता था, लेकिन सन 2015-16 से गंगा नदी पर बने पुल को जाने वाले सड़क से गंगा का पानी टकराकर पीछे की ओर जाता है। सड़क से उत्तर की ओर आने वाले गांव रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, जलालपुर आदि को पानी सबसे अधिक प्रभावित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें