फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलीलपुर ब्लॉक को डार्क से सेफ जोन में लाने की होने लगी कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जलीलपुर ब्लॉक को डार्क जोन से सेफ जोन में लाने पर काम होगा। इसके लिए तहसील, ब्लाक, सामाजिक वानिकी, पंचायतराज , लघु सिंचाई तथा उद्यान विभाग को संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। जल बचाव के सभी कार्यक्रम आपसी समन्वय से तय समय के भीतर पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

जिले में 11 ब्लाक है। तीन ब्लाक अंधाधुंध जल दोहन से डार्क जोन में आए थे। इनमें नहटोर व नूरपुर ब्लाक डार्क जोन से बाहर आ गए हैं। अब जलीलपुर ब्लाक को डार्क जोन से सेफ जोन में लाने की कवायद शुरू हुई। सीडीओ पूर्ण बोरा ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कैच दे रैन कार्यक्रम को गति देने का बीड़ा उठाया है।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने मामले में एसडीएम चांदपुर, बीडीओ जलीलपुर, वन रेंजर सामाजिक वानिकी तथा पंचायत राज विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की । कार्यक्रम कई विभाग के समन्वय से चलेंगे। ग्रामीणों को जल बचाव को जागरूक करने का अभियान प्राथमिकता से चलेगा। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की रणनीति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे कार्य
- प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन, बरातघर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, में लगे हैंडपंप के पास सोख पिट बनेंगे।
- सरकारी भवनों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू होगा।
- प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पौधारोपण होगा। हर विद्यालय में कम से कम पांच फलदार पौधा अवश्य लगेंगे।
- अमृत सरोवर व अन्य तालाबों पर पंचवटी तथा श्री हरी का पौधारोपण होगा।
- तालाबों के फालतू पानी की बरबादी रोकी जाएगी।
- तालाबों का जीर्णोद्धार होगा।
- नदी, बड़े नालों में चैक डैम बनेंगे।
- किसानों को कृषि क्षेत्र में जल बचाव को जागरूक किया जाएगा।
- गांवों में जल बचाव के स्लोगन लिखे जाएंगे।
- भू गर्भ जल स्तर आंकलन की नियमित समीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें