फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

Sun, 26 Oct 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकते हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ता स्रोत संवाद
विज्ञापन
धामपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। रविवार को संघ कार्यकर्ता नगीना मार्ग स्थित वाराही देवी मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। प्रदर्शन करते हुए नगीना चौराहा पहुंचे। चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिला महामंत्री ने टिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य आए दिन सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से सनातन समाज में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शहर कोतवाल ब्रह्मपाल गिरी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में उमेश चौहान, अमित यादव, तुषार चौहान, रोहित कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनोज चोहान, मिथलेश देवी, सन्नी राजा, लव गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें