शिक्षामित्रों को अब राज्य परियोजना स्तर से मिलेगा मानदेय
धामपुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आदेश पर अब बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को उनका मानदेय राज्य परियोजना स्तर से अन्य शिक्षकों की तर्ज पर मिलेगा। इसके लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के पीएफएमएस पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा रहा है। इस डाटा को अपलोड करने की आखिरी तिथि चार जुलाई है। शुक्रवार को धामपुर और नहटौर ब्लाक क्षेत्र के सभी शिक्षामित्रों ने ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचकर डाटा अपलोड कराया और कार्यालय के वरिष्ठ बाबू योगेश कुमार के पास संबंधित डाटा के अभिलेखों को भी जमा किया है। बाबू योगेश कुमार ने बताया कि इन सभी प्रपत्रों को बीईओं के माध्यम से अपडेट कर शासन को अग्रसारित कर दिए जाएंगे।