बिजनौर कलक्ट्रेट महात्मा विदुर सभागार में नशे के विरूद्व अभियान के तहत बैठक लेते एडीएम अरविंद क?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान नया सवेरा को दो चरणों में संचालित किया जाना है। पहले चरण में नशे का व्यापार करने वालों और अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ होगा जबकि दूसरे चरण में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं और नशे में पड़ रहे छात्र एवं छात्राओं को इस मानसिक बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलना है। इसी क्रम में शिक्षण संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की गई।
शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में एडीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षण संस्थाओं के साथ बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि कि नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन के रूप में विकसित करने के लिये दो अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में सभी स्कूल एवं कालेजों के छात्र एवं छात्राओं के साथ शपथ ग्रहण कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले बच्चों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की जाएगी, कार्यवाही केवल ड्रग पेडलर के विरुद्ध होगी।
विद्यालयों व कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिये कि वह स्कूलों व कालेजों में नशा उन्मूल और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी पर आधारित बैनर लगाना सुनिश्चित करें। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पोस्टर, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। बुक सेलर्स को निर्देश दिए कि बिना अभिभावकों के बिना किसी भी बच्चे को व्हाइटनर न दें और कोई दवाई विक्रेता बिना डाक्टर के दवाई पर्चे और सिरिंज युवाओं को न बेचें। उन्होंने सभी स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि वह समय समय पर अभिभावकों के साथ बैठक करें तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें बताएं।