फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जुलूस ए मोहम्मदी में मरहबा-मरहबा की उठी गूंज

Sat, 06 Sep 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में मंजर पेश करती अंजुमन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद/जलालाबाद। जिले भर में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाले गए। जुलूस ए मोहम्मदी में हुजूर की आमद मरहबा-मरहबा की गूंज रही। नजीबाबाद नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर हुजूर की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। जुलूस में शान से तिरंगा और अंजुमन के झंडे लहराते रहे।
विज्ञापन


अंजुमन शान-ए-मिल्लत के की देखरेख में नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। मुफ्ती मुजाहिद रजा, मौलाना महफूज रजा, विधायक तसलीम अहमद ने संयुक्त रूप से जुलूस का आगाज किया। अंजुमन के अध्यक्ष हाजी जाहिद हुसैन, मो. इदरीस, हाफिज हाशिम की देखरेख में जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ मछली बाजार में संपन्न हुआ। जलालाबाद के गांव कल्हेड़ी में हजरत सैय्यद शाह विलायत के मजार से ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस शुरू हुआ।
हाफिज मो.शाकिर, ग्राम प्रधान मो.जाकिर, लड्डन खां, मो.जुनैद, हाजी मुमताज, मो.आसिफ, नूर मोहम्मद की देखरेख में विभिन्न मार्गों से होता हुआ मजार पर आकर जुलूस संपन्न हुआ। हाफिज मोहम्मद शाकिर ने दुआ कराई। गांव धनसीनी में निसार अहमद, मो.रिजवान, हाफिज फैय्याज, मो. हफीज, मो. शहजाद की देखरेख में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान स्थित मदरसा नूरिया से मुफ्ती जाकिर ने जुलूस ए मोहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में अंजुमन फलाह ए अहले सुन्नत के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस कालागढ़ मार्ग स्थित मदरसे पर पहुंचा। कार्यक्रम की सदारत मुफ्ती जाकिर और संचालन नसीम सलमानी ने की। इस अवसर पर सांसद चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, अमित कुमार चौहान, पूर्व विधायक नईमुलहसन, पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने भी जुलूस का स्वागत किया। रेहड़ गांव सादकपुर में मदरसा अहले सुन्नत सादियां उल उलूम से जुलूस निकाला गया।

स्योहारा में सुबह नौ बजे मस्जिद गोसिया से शुरू हुआ जुलूस वापस वहीं आकर संपन्न हुआ। इमरान अख्तर, अमित चौहान, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, मास्टर खुर्शीद, सीओ इकबालुज्जमा, नईमुल हसन आदि ने जुलूस का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. फारूक क़ादरी, इरफान क़ादरी, इमाम हाफिज फिरासत शामिल रहे।




नींदड़ू में जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों के इमामों ने नबी की सीरत के बारे में चर्चा की। जामा मस्जिद में मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी, मदीना मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद हंजला, मस्जिद जीनतुल इस्लाम में मुफ्ती मोहम्मद अशरफ मजाहिरी, सुनहरी मस्जिद में मुफ्ती सदाकत हुसैन और मस्जिद अबुबक्र में मौलाना मोहम्मद फैसल ने तकरीर की।
गजरौला शिव में जंदरपुर नूरी साबरी जामा मस्जिद मदरसा रजा-ए-मुस्तफा फैजुल कुरान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। मदरसे के बच्चों ने जुलुसे-ए-मोहम्मदी पूरी शान से निकला। जलसे को कारी नौशाद ने खिताब किया। मुस्तकीम अहमद, रईस अहमद, मुकीम अहमद, शहजाद अहमद रिहान, इरशाद अहमद, फुरकान अहमद मौजूद रहे।
इस्लाम में जन्मदिन मनाना नाजायज : मुफ्ती ग्यासुद्दीन
गजरौला शिव। जामा मस्जिद में नमाजियों को खिताब करते हुए मुफ्ती ग्यासुद्दीन कासमी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने अपनी 63 साल की जिंदगी में कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। इस्लाम में जन्मदिन मनाना नाजायज है। मुसलमान को ईद मिलादुन्नबी के नाम पर आयोजित जुलूसों से बचना चाहिए।

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में मंजर पेश करती अंजुमन। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में मंजर पेश करती अंजुमन। संवाद

नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी में मंजर पेश करती अंजुमन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें