फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम नम: शिवाय की गूंज शुरू

Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर से गुजरते हरिद्वार से गंगा जल लेकर ले जाते कांवडि़ए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के भागूवाला से नजीबाबाद तक हर-हर, बम-बम की गूंज शुरू हो गई है। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्ध पीठ पर भी अनेक कांवड़िये प्रथम जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। नजीबाबाद नगर क्षेत्र सहित कई जगह शिव भक्तों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरना शुरू हो गए हैं। रामपुर की तहसील स्वार के गांव सईदाबाद का कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से कंधों पर आकर्षक और विशाल कांवड़ लेकर नजीबाबाद पहुंचे। जत्थे में शामिल दीपक, हरिओाम, विरेंद्र, विक्की, सुनील, विनोद, मनोज, मुकेश, चीनू, रविंदर ने बताया कि मंगलवार को वह हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए चले थे। सईदाबाद के कांवड़ियों के जत्थे की कांवड़ क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। स्वयंभू मोटामहादेव सिद्ध पीठ पर पुजारी शशिनाथ के नेतृत्व में कांवड़ियों द्वारा प्रथम जलाभिषेक शुरू हो गया है। मोटामहादेव मंदिर परिसर में हर-हर, बम-बम, ओम नम: शिवाय, जय भोला भंडारी की गूंज से नगर क्षेत्र शिवमय हो गया है। मोटामहादेव मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवार्थ निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। उधर, नजीबाबाद के टीला मंदिर क्षेत्र, अग्रवाल धर्मशाला, नगर आरती सेवा समिति, शिवशक्ति धाम सीकेआई, कोतवाली मार्ग स्थित आकाशवाणी नजीबाबाद कॉलोनी के निकट तथा गुनियापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कांवड़ियों सेवार्थ शिविर शुरू किया गया है। नगर में जय भोलों की गूंज शुरू धामपुर। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर शिव भक्त का यहां से गंतव्य की ओर से रवाना होनेे लगे है। धामपुर नगरी का शिव भक्तों के बम बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा। बुधवार को जिला बदायूं के शिवभक्त जब धामपुर से गंतव्य की ओर से गुजरे तो उन्हें रोक कर उनसे वार्ता करने का मौका मिला। बदायूं के शिव भक्त महीपाल सिंह यादव और रामपाल यादव ने बताया कि वह दोनों आपस में दोस्त है। पिछले 10 साल से लगातार हर वर्ष भगवान शिव कर पैदल हरिद्वार से कांवड़ ला रहे है। भगवान ने उनपर पूरी तरह से कृपा कर रखी है। किसी भी बात का टोटा नहीं है। भगवान से जो मांगते है। शिव उसी आस को पूरी करते है। उनके बच्चे भी सरकारी नौकरी पर है। वह दोनों भी सरकारी नौकरी करते है। अवकाश लेने के बाद वह महाशिवरात्रि पर कांवड़ लेने के लिए जाते है। वह दो दिन पहले हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर से रवाना हुए है। यात्रा में उन्हें कोई कभी परेशानी नहीं आती है। भगवान शंकर उनकी यात्रा को मंगल कामना के साथ पूरी कराते है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकान बिजनौर। डीएम ने महाशिवरात्रि, होली व बोर्ड परीक्षाओं आदि त्योहारों को देखते हुए जिले में चार अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। डीएम के आदेश में कहा गया है कि महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के विभिन्न मार्गों से संचालित कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले मांस की दुकानों का संचालन बंद रहेगा। कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए लगाए जाने वाले शिविर एसडीएम की आज्ञा के बिना नहीं लगाए जाएंगे। बिना स्पीकर के लाउडस्पीकर या डीजे का प्रयोग नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हों। पतंग आदि में चाइनीज मांझे का प्रयोग भी निषेध किया गया है। बिना अनुमति के कोई जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के एरिया में साइबर कैफे व फोटो स्टेट मशीनों को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें