संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला संयुक्त अस्पताल में धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब मेडिकल अस्पताल में कान के ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। ईएनटी विभाग में पहली बार आबिदा इफ्तिखारा के कान का ऑपरेशन हुआ।
कोतवाली के गांव रहीमपुर निवासी 12 वर्षीय आबिदा इफ्तिखारा के जन्म से ही कान के सामने सुराख था। उसका निजी अस्पताल में दो बार ऑपरेशन कराया गया। फिर भी उसके कान से पस आता था। इस बीमारी को प्रेऑरिकुलर साइनस कहते हैं। आराम नहीं मिलने पर मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज हुआ।
इसके बाद ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अंशु सिंह ने जनरल एनेस्थेसिया में माइक्रोस्कोप के जरिए ऑपरेशन किया गया। पहले अस्पताल में माइक्रोस्कोप से कान के ऑपरेशन की सुविधा नहीं थी। डॉ. अंशु सिंह ने बताया कि अब कान के ऑपरेशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन में करीब 25 हजार रुपये खर्च होते हैं।
ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेसिया विभाग से प्रोफेशर डॉ. तुहिन वशिष्ठ, डॉ. साक्षी एवं डॉ. नीलम मौजूद रहे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद