फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर प्रधान डाकघर में शुरू हुई ई-स्टांप सेवा

Mon, 01 Jan 2024 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के मुख्य डाक घर में शुरू हुई ई स्टांप सेवा का फीता काटकर शुभारंभ करती विधायक सुचि चौधरी
विज्ञापन
बिजनौर। नववर्ष पर बिजनौर के प्रधान डाकघर में ई-स्टांप सेवा शुरू हुई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत डाकघर में ई-स्टांप की सेवा शुरू की गई है। अब लोगों को ई-स्टांप लेने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सोमवार को बिजनौर प्रधान डाकघर में ई-स्टांप सेवा का शुभारंभ सदर विधायक सुचि चौधरी एवं भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने फीता काटकर किया। ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से स्टांप की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। डाकघर के माध्यम से ई-स्टांप निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगे। ई-स्टांप के जुड़ने से लोगों को यह सुविधा भी प्रधान डाकघर बिजनौर में ही उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा सहायक अधीक्षक डाकघर (मुख्यालय), कमलेंद्र डंगवाल निरीक्षक डाकघर दक्षिणी, एलके जोशी पोस्टमास्टर बिजनौर, लोकेंद्र पाल सिंह, पूजा, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें