फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मजदूरी छोड़ ई-रिक्शा चालक ने भरे सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
नजीबाबाद में मार्ग के गड्ढों को समतल करता ई-रिक्शाचालक फुरकान। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। डबल फाटक फ्लाईओवर के नीचे फ्लाईओवर के दोनों तरफ के संपर्क मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे वाहनों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। दुपहिया वाहन और ई-रिक्शाएं गड्ढों से अनियंत्रित होकर पलटने से लोग चोटिल हो रहे थे। पेट की खातिर मजदूरी के लिए निकले ई-रिक्शा चालक ने मजदूरी छोड़कर मार्ग के खतरनाक गड्ढों में मलबा भरा।
विज्ञापन




अमर उजाला ने पड़ताल कॉलम के जरिए इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क के गड्ढों को भरना गवारा नहीं समझा। रविवार को राजारामपुर निवासी ई-रिक्शा चालक मो. फुरकान ने रविवार को अपने संबंधी बालक आरिश के साथ चांद बैंक्वेट हॉल के निकट संपर्क मार्ग के गड्ढों को मलबे से समतल किया। फुरकान और आरिश ई-रिक्शा में भरकर स्वयं मलबा लाए और गहरे गड्ढों को समतल किया। क्षेत्रीय कारोबारियों हाजी रफीक अंसारी, मो. हनीफ, गौरव कुमार, अनुज कुमार, मो. राशिद ने रिक्शा चालक की जनहित सोच की प्रशंसा की। उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश चंद का कहना है कि जल्द मरम्मत का बजट जारी होने के बाद संपर्क मार्ग को समतल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें