बिजनौर के विदुरकुटी पर गंगा स्नान मेले में बसना शुरू हुआ तंबुओं का शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विदुरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा पर महात्मा विदुर की कुटी के सामने गंगा के तट पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले में तंबू लगने शुरू हो गए है। गंगा स्नान मेले के लिए व्यापारी अपनी दुकानों के लिए भूमि चिह्नित करने लगे हैं। मेले में बिजली की व्यवस्था पर तेजी से काम हो रहा है। सड़कों पर पानी डालकर उन्हें पक्का किया जा रहा है ताकि रेत में सड़क न धंस सके। लाखों श्रद्धालु इस मेले में शिरकत करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा के तट पर धीरे-धीरे रौनक बढ़ रही है। मेले में तंबू लगा दिए गए हैं। सरकारी तंबुओं को लगाने का काम तेजी से चल रहा है। कई झूले और अन्य सामान भी सज रहे हैं। मेले में जाने के लिए बनी वीआईपी और मुख्य सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। दोनों सड़कों पर पानी डाला जा रहा है ताकि भारी वाहन चलने पर सड़क रेत में धंस न जाए। इसके अलावा मेले में बनाए गए द्वारों को भी सजाया-संवारा जा रहा है। मेले में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए बिजली आपूर्ति का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। गंगा के किनारे बिजली के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। इन तैयारियों के बीच कई क्षेत्रों से श्रद्धालु भी आना शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन का कहना है कि मेले के आयोजन पर गंभीरता से काम हो रहा है।