फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

Mon, 07 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की गईं। कई खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने गुब्बारे एवं कबूतर छोड़कर किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, अभिनंदन गीत, मातृ वंदना आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों के लिए फ्रॉग रेस, रिले रेस, लेमन रेस, बैलेंस बुक रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं।खेलों में देवाशीष, नवजोत, खुशवंत, आदि, अरबाज, ताबीश, अरमान, नीरज, अभिनय, ब्रजमोहन, वैभवी, कुणाल, सुमित, अनिरूद्ध, अमन, आदित्य, अनुराग, दिपांशी, दिशा, कोपल, निकिता, गर्विता, नीतिका, दिशा, ज्योति, इशिका, खुशी, विदित, मोक्ष, अब्बास, अब्दुल, विदित आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लगातार तीन साल से प्रथम आ रहे विद्यार्थियों, अनुशासित, शत प्रतिशत उपस्थिति वाले और अन्य मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि रणवीर सिंह और प्रबंधक अनिल चौधरी ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या डा. सीमा विश्वास ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के बिना कोई काम पूरा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें