फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई। मौसम बदलने से उमस बढ़ गई है। हर तीन या चार दिन बाद मौसम बदल रहा है। बृहस्पतिवार को पूरा दिन बहुत गर्मी रही। शाम को मौसम बदला और करीब छह बजे धूल भरी आंधी शुरू हो गई। बादल पहले से ही छाए हुए थे। करीब आधा घंटे तक आंधी चलने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा बंद हो गई लेकिन बूंदाबांदी होती रही। आंधी और बूंदाबांदी ने मौसम में उमस को और बढ़ा दिया। पहले मौसम बदलने से गेहूं की कटाई और गाही प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब गाही खत्म हो चुकी है। किसान अब चारे की बुवाई में लगे हैं। बूंदाबांदी से किसानों को न तो नुकसान होगा और न फायदा। वहीं हवा के तेज झोंके शुरू होते ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें