फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत कुमार ने लेखनी से आमजन की आवाज को बुलंद किया : साकेंद्र

विज्ञापन
बरूकी क्षेत्र के गांव शादीपुर में दुष्यंत कुमार के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुकी। ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार के जन्मदिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने अपनी लेखनी के माध्यम से आम जनता की आवाज को बुलंद किया। उनकी कविताओं और गजलों का हिंदी पट्टी में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। संसद और विधानसभाओं में भी उनके शेर अक्सर पढ़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत कुमार ने भले ही कम आयु पाई, लेकिन अपनी लेखनी के माध्यम से वह अमर हो गए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार देश की विभूति हैं। उनकी कविताओं में आमजन की पीड़ा दिखाई देती है। उन्होंने सत्ता के विरोध में भी बेबाकी से लिखा।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार की कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी रचनाओं में चेतना का बोध है और वह आमजन को मार्ग दिखाती हैं। कार्यक्रम में साहित्यकार मंजू जौहरी ने दुष्यंत कुमार की कविताओं का काव्य पाठ कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन मौर्य ने तथा संचालन गुलशन गुप्ता ने किया। इस दौरान महावीर जिंघाला, बिजेंद्र सिंह चौधरी, पदम सिंह, राहुल पवार, सचिन मौर्य, लज्जाराम सिंह, अशोक प्रधान, विपिन मौर्य, रवि गुप्ता, मनीष अग्रवाल, बलराम सिंह और धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें