फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रंजिश में मामा ने कुल्हाड़ी से वार कर भांजे को मार डाला

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बेगावाला युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन
विज्ञापन
- थाना कोतवाली शहर के ग्राम बेगावाला का मामला
विज्ञापन

- खेत पर सिंचाई करने जा रहे दो भाइयों पर किया गया हमला
- हमले में भाई भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया



संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला (बिजनौर)। छोटे भाई के साथ खेत पर पानी देने जा रहे युवक की मामा ने रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कोतवाली शहर के ग्राम बेगावाला निवासी इस्तखार और पड़ोसी इकबाल पक्ष में रंजिश चल रही है। बुधवार की रात इस्तखार के पुत्र इंतजार उर्फ भूरा (26) अपने छोटे भाई जावेद (24) के संग खेत में पानी चलाने जा रहे था। आरोप है कि मामा इकबाल पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में इंतजार की मौत हो गई, जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल जावेद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इंतजार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नही दी गई। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। इंतजार अपने पीछे गर्भवती पत्नी छोड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें