फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर, गड़बड़ी करने वालों पर लगेगी रासुका

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस लाइन में अयोध्या मंदिर के फैसले को लेकर सभी धर्म के धर्मगुरुओं की बैठक लेते डीएम - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या विवाद में आने वाले सुप्रीम फैसले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। धार्मिक विद्वानों के साथ बैठक कर पुलिस ने जनता का सहयोग करने की मांग की है। कड़ी चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ रासुका भी लगाई जा सकती है। जिले के कई इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
पुलिस लाइन में बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि जिला शांति के प्रयासों में अनुकरणीय है। कहा कि अयोध्या मामले के फैसले का सभी सम्मान करें और आपस में भाईचारा कायम रखें। एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना 100 या 112 नंबर पर दें। सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से भड़काऊ प्रतिक्रिया देने वालों के खिलाफ रासुका भी लगाई जा सकती है। अगर किसी दूसरे जिले या राज्य से भी किसी तरह की कोई पोस्ट सामने आती है तो उस पर भी ध्यान न दें। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को ग्रुप एडमिन ग्रुप से तुरंत बाहर कर दें। उत्साह या अन्य किसी मकसद से कुछ भी आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड न करें। संवेदनशील क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेंगे। अगर कहीं ऐसा होता है तो इसकी सूचना एसपी सिटी को 9454401025, एसपी देहात को 9454401026, प्रभारी साइबर सेल 9627999777, प्रभारी सर्विलांस को 9412179167 व सोशल मीडिया सेल को 7839864472 नंबर पर दें। बैठक में मौलवी, पुजारी, गुरुद्वारों के ग्रंथी व अन्य सामाजिक व्यक्ति शामिल रहे।
विज्ञापन

दो सुपरजोन और छह जोन में बंटा जिला
अयोध्या फैसले को लेकर जिले को दो सुपर जोन में बांटा गया है। इनमें नगर के सुपरजोन में जोन नगर, नजीबाबाद, चांदपुर तथा देहात वाले में धामपुर, नगीना व अफजलगढ़ शामिल किए गए हैं। इन जोन को 21 सेक्टर में बांटा गया है।
असामाजिक तत्वों को रेड कार्ड जारी
असामाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा रेड कार्ड जारी किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धार्मिक स्थानों की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पुलिस मित्रों, पीस कमेटी, डिजिटल वालेंटियर, ग्राम प्रहरियों आदि को लगाया गया है।
विज्ञापन

नहीं निकलेगा विजय जुलूस
फैसले के बाद किसी को भी शहर में विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं रहेगी। जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात रहेंगी। पुलिसकर्मी गश्त करते रहेंगे। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस ने तमाम असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें