फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना - ड्रोन उड़ाया और पिंजरा लगाया, नहीं पकड़ा गया गुलदार

Mon, 20 Mar 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम काजीवाला के जंगल में काम करते किसान और तैनात वन अधिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन
- पिंजरे का चक्कर लगाकर लौट गया गुलदार, बकरी को ले जाने का किया प्रयास
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। काजीवाला गांव में गुलदार के हमले में हुई महिला की मौत को 36 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वन विभाग खाली हाथ है। पिंजरा भी लगाया और ड्रोन भी उड़ाया, फिर भी गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं, पड़ोस के ही गांव में गुलदार देखे जाने से लोग दहशत में आ गए हैं।

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह ही पिंजरे व ट्राई कैमरे लगाने के साथ-साथ ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया। लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आ सका। गुलदार पिंजरे का चक्कर लगाकर वापस चला गया। गुलदार ने रात में ही सीमावर्ती गांव चमरावाला में एक किसान की पशुशाला में दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने व शोर मचने पर वह जंगल की तरफ भाग गया। उसने पास के गांव चमरावाला में भी अपनी दस्तक देकर वन विभाग के आला अधिकारियों के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों की बात पर यदि यकीन करें तो ग्राम काजीवाला में महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे के पास शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे काफी देर टहलता रहा। उसने पिंजरे के पिछले हिस्से में लगाई गई पुराल को हटाकर बकरी तक जाने का प्रयास किया लेकिन जाल देखकर वह पिंजरे पर पंजे मारकर लौट गया। वन विभाग के कर्मचारियों का दावा है कि पिंजरे के आसपास गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए हैं।
वन विभाग की पूरी टीम रात भर गुलदार की निगरानी करती रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। गुलदार के आतंक को देखते हुए गांव के लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास पूरी तरह जारी है।रविवार को दिन में भी वन विभाग की टीम गांव में गश्त करती रही। उनका कहना है कि रविवार की शाम गुलदार को पकड़ने के लिए एक दूसरा पिंजरा भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को भी करीब एक घंटा ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि पिंजरे वाले रास्ते पर दोनों तरफ एहतियात के तौर पर रस्सी बांधकर ग्रामीणों का आवागमन बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए रविवार को अमानगढ़ से एक टीम को बुलाकर ग्राम काजीवाला में लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें