फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीआरएम स्टेशन और रेलवे कॉलोनी का किया निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनाैर, नजीबाबाद। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन और कॉलोनी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर एवं कॉलोनी के रख-रखाव के प्रति लापरवाही पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार ने सीनियर डीईएन-4 रवि विक्रम सिंह, एडीईएन दिनेश कुमार के साथ स्टेशन परिसर और टंकी के निकट स्थित रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। डीआरएम ने सिग्नल विभाग द्वारा विभाग से संबंधित स्क्रैप व अन्य सामान का निस्तारण न करने और उसे व्यवस्थित रूप से न रखे जाने पर चिंता व्यक्त की।

डीआरएम राजकुमार ने जीआरपी क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर कॉलोनी से संबंधित समस्याओं की जानकारी की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कॉलोनी की जल निकासी और अन्य समस्याओं का तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्य की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रेल पथ, सिग्नल और ऑपरेटिंग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें