छापा मारकर उर्वरक और बीज के नमूने लिए
बिजनौर। कृषि विभाग के अफसरों ने खाद की दुकानों व गोदामों में छापा मारकर उर्वरक के नमूने लिए। दो दुकानों के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र सिंह, एसडीओ मनोज कुमार व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार ने दुकानों का निरीक्षण किया। कुल 45 दुकानों का निरीक्षण करके उर्वरक के 24, बीज के 24 औरर कीटनाशक के दो नमूने जांच के लिए भेजे। अभिलेख अपूर्ण मिलने पर मैसर्स ओम खाद भंडार जैतरा धामपुर और मैसर्स किसान सहायता केंद्र जैतरा रोड धामपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान ई-पॉश मशीन के स्टॉक एवं गोदाम में रखे गए स्टाक में कोई अंतर नहीं पाया गया।