फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव देवेंद्रनगर कौड़िया में पेयजल संकट, महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव कौड़िया में धरना देतीं महिलाएं।
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव देवेंद्र नगर कौड़िया में महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर धरना दिया। बताया कि गांव में तीन नल लगे हुए हैं, जिनमें पानी नहीं आता। प्राथमिक विद्यालय के नल में भी पानी नहीं आता। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह देशवाल, जिला उपाध्यक्ष रईसुद्दीन अंसारी, शहजाद, विपिन ठाकुर ने महिलाओं को पेयजल की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखने और उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। मोटाढाक के ग्राम प्रधान सागर बडोला ने बताया कि गांव देवेंद्र नगर कौड़िया वन ग्राम है। वन क्षेत्र होने के कारण पानी के लिए नलकूप होने में समस्याएं आ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में बताया गया था, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें