फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - शूटिंग चैंपियनशिप में डॉ. परवेज दंपती ने दिखाए जलवे

Thu, 27 Jul 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद - यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियन​शिप के गोल्ड और कांस्य पदक विजेता डॉ.परवेज दंपति।
विज्ञापन
- दिल्ली में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
विज्ञापन

फोटो-26एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर के डॉ. परवेज दंपती ने दिल्ली में आयोजित यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। डॉ. एसएम परवेज और उनकी पत्नी रूमाना परवेज ने दिल्ली में आयोजित 46वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदम जीते।
रूमाना परवेज ने 50 मीटर राइफल मास्टर वुमन में सटीक निशाने के साथ गोल्ड मेडल जीता। रूमाना परवेज इससे पहले भी शूटिंग प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखा चुकीं हैं। डॉ. एसएम परवेज ने 50 मीटर राइफल मास्टर मैन और 10 मीटर पिस्टल मास्टर मैन में कांस्य पदक जीते। 50 मीटर राइफल में बनारस के विपलव गोस्वामी को स्वर्ण और अलीगढ़ के अब्दुला कबीर को कांस्य पदक मिला। करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित चैंपियनशिप में डॉ. एसएम परवेज और रूमाना परवेज को यूपी एसआरए अध्यक्ष एवं सांसद श्याम सिंह यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराज मधोक ने मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड शूटिंग में अब्दुल्ला का श्रेष्ठ प्रदर्शन
डॉ. परवेज दंपती के शूटर पुत्र अब्दुला परवेज ने इसी सप्ताह कोरिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में जलवा दिखाया। अब्दुल्ला ने 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय जूनियर टीम की ओर से 614.3 अंकों के साथ सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर टीम का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें