संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉ. कविता आर्या की पदोन्नति की गई है। डॉ. कविता को अपर निदेशक(नियोजन) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया है। पदोन्नती की लिस्ट में करीब 20 दिन पहले उनका नाम आ गया था। जिसके बाद अब बृहस्पतिवार को डॉ. कविता को तैनाती मिल गई है।