15 केमिस्टों के सैंपल लिए गए
चांदपुर। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएचसी स्याऊ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि बुधवार को चांदपुर नगर क्षेत्र के करीब 15 मेडिकल स्टोर के संचालकों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। डॉ. केपी सिंह ने विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों से स्वयं ही अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराने व कोरोना सैंपल कराने की अपील की है।