आयुष कवच एप डाउनलोड कर करें प्रयोग : डीएम
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने लोगों से अपने मोबाइल फोन में आयुष कवच एप डाउनलोड करने की अपील की है।
डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने निर्देश में कहा है कि आयुष कवच एप का प्रचार प्रसार करते हुए कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, निजी संस्थाओं से जुड़े लोगों के मोबाइल में आयुष कवच एप डाउनलोड कराकर इसके प्रयोग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि यह एप लोगों को कोरोना वायरस के उपचार एवं इससे संक्रमण के बचाव में तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। डीएम ने सभी जिले वासियों से आयुष कवच एप को डाउनलोड कर इसके प्रयोग का आह्वान किया है।