धामपुर। तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को तहसील प्रशासन की ओर से सहसपुर और विनायक मंडप के करीब 138 लोगों को परीक्षण कराने के बाद उनके गृहजनपद भेजा जा रहा है। धामपुर के विनायक मंडप में 138 मजदूरों के जाने के बाद भी अभी करीब 12 लोग रुके हैं। तहसीलदार ने बताया गया कि धामपुर के विनायक मंडप से 75 मजदूरों में से 63 और सहसपुर में 75 मजदूरों का परीक्षण किया गया है। यह सभी लोग यूपी के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। इन मजदूरों को पुलिस ने पैदल गंतव्य जाते हुए पकड़ लिया था और सहसपुर और धामपुर के विनायक मंडप में बने आश्रय स्थलों में क्वारंटीन कर दिया गया था।