फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ में डोर टू डोर सर्वे, गरीबों को राशन देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ में डोर टू डोर सर्वे शुरू
विज्ञापन

रेहड़। एसडीएम धामपुर ने निगरानी समिति की बैठक में सुरक्षा उपायों को तेज करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
मंगलवार को रेहड़ पहुंचे एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में निगरानी समिति की बैठक में डोर टू डोर सर्वे कर उसका पूर्ण विवरण भेजने, जांच में चिह्नित व्यक्तियों को दवाईयां देने, आवश्यक सावधानी रखने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में रेहड़ में दस से ज्यादा मौत होने का मामला प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि लोग बीमार होने के बाद भी ना तो जानकारी देते हैं और न ही जांच कराना पसंद करते हैं। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि पुलिस के सहयोग से मोहल्लों में बैठक कर लोगों को समझाएं। साथ ही राशन डीलर से सभी गरीब लोगों को राशन देने को भी कहा, चाहे उनके पास राशन कार्ड हो या ना हो। बैठक में ग्राम प्रधान फूलजहां, प्रधानपति नासिर फरीदी, हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार, सचिव इरफान मंसूरी तथा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें