फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पहले गलती हुई है अब आगे को उसे मत दोहराना : पूनम

Wed, 18 Oct 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
धामपुर। संयुक्त किसान मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित का मंगलवार शाम धामपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मछली बाजार में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में कहा कि अन्नदाता किसान देश का पांचवां स्तंभ है। भाई चारा हिंदुस्तान की खूबसूरती है। आज हिंदुस्तान में मोहब्बत की बहुत ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

2024 में लोकसभा चुनाव है। जो गलती पहले हो गई है। उसे सुधारना होगा। अबकी बार ऐसा नहीं होना चाहिए। आज के दौर में मजदूरों को कुचलने का काम किया जा रहा है। डरने की जरूरत नहीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छतर सिंह ने की। संचालन इरशाद मंसूरी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश अवाना, राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन, मेरठ जिलाध्यक्ष पूजा, सोमगिरि महाराज, सिराजुद्दीन, वसीउर्रहमान, जावेद, डा. आरिफ सैफी, याकूब, जाहिद, डॉ. गयूब अली खान, अज़ीम राणा, मो. गुलजार, मो. राशिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें