फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क किनारे पड़ा मिला लापता युवक का शव

Wed, 18 Oct 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
राजा का ताजपुर के ग्राम हरौली में सड़क किनारे मिले शव की जांच करती पुलिस और जमा भीड़।
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। घर से लापता युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम हरौली के चौराहे के समीप लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी धीरज कुमार सोलंकी और सीओ भरत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बुढ़नपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू पुत्र हुकुम सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि सोनू सोमवार की सुबह से घर से गायब था, जोकि बाइक लेकर घर से निकला था। उसके शव से लगभग दो मीटर दूर बाइक पड़ी मिली। परिजन भी मौके पर पहुंचे, परिजनों ने बताया कि वह सोमवार से गायब था। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें