फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाढ़ न आए, अभी से तैयारियां पूरी कर लें’

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। अधीक्षण अभियंता ने मानसून के दौरान रामगंगा बांध के जलाशय पर नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में मानसून के आते ही बांध परियोजना पर बाढ़ नियंत्रण व बांध की सुरक्षा का जायजा ले रहे थे।
प्रदेश में मानसून के आने को लेकर रामगंगा बांध परियोजना के मुख्य बांध व सैडिल बांध का निरीक्षण मंडल के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने किया। इस दौरान जलाशय के जलस्तर व बांध सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य बांध पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान बांध के जलाशय का जलस्तर नियंत्रित रखा जाए। इस वर्ष अधिक बारिश की संभावना के मद्देनजर अधिक सजगता रखनी है। बांध का जलाशय पूरा भर सकता है। वर्तमान में जलस्तर 348 मीटर से अधिक है। बांध से बिजली उत्पादन के लिए जारी पानी की निकासी 2000 क्यूसेक उचित है। बाढ़ न आए इसके लिए सभी तैयारियां रखें। उन्होंने मुख्य बांध पर सुरक्षा के लिए बनाए नए गेट को संचालित करने पर संतोष जताया। सैडिल बांध व मुख्य बांध के बैरियरों पर सुरक्षा को मजबूत रखने पर बल दिया। वहीं ईई राजीव कपिल शर्मा ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पूरी है। बांध पर सुबह पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक जेई की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी जेई को इस दौरान बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इस अवसर पर एई मनोज कुमार लिखवार, रोहित ढाका, एमडी जोशी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें