फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डॉल्फिन गणना पूरी, गंगा में बढ़ी डॉल्फिन की अठखेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनौर बैराज से शुरू हुई थी छह दिवसीय डॉल्फिन गणना
विज्ञापन

-100 किलोमीटर की गणना में मिली 52 डॉल्फिन
- 02 डॉल्फिन इस साल गंगा में पिछले साल से अधिक मिलीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वन विभाग की ओर से चल रही छह दिवसीय डॉल्फिन गणना पूरी हो गई है। जलीय जीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गंगा में डॉल्फिन खूब अठखेलियां करती हुई नजर आईं। पिछली बार की तरह ही इस बार भी गंगा में डॉल्फिन का कुनबा बढ़ गया है। जी, हां अब बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक 52 डॉल्फिन मिलीं।

वन विभाग ने डॉल्फिन गणना के लिए मेरी गंगा मेरी सूंस अभियान चलाया। यह अभियान पांच से 12 अक्तूबर तक संचालित हुआ। इसमें टीम ने बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक करीब 205 किलोमीटर गंगा में गणना की। इस दौरान टीम को 52 डॉल्फिन मिलीं। इनमें 47 वयस्क और पांच अवयस्क डॉल्फिन थीं।
विज्ञापन

पिछले साल गंगा में 50 डॉल्फिन मिलीं थीं। इस बार गणना में दो डॉल्फिन अधिक मिलीं हैं। वहीं, गणना के दौरान घड़ियाल, मरगमच्छ, मछुए, प्रवासी पक्षी भी नजर आए। इस समय गंगा में प्रवासी पक्षियों का भी डेरा जमा हुआ है। अलग-अलग पक्षी झुंडों में दिखाई दिए।
विज्ञापन


साल- बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक मिलीं डॉल्फिन
2020- 41
2023- 50
2024- 52

बिजनौर से नरोरा बैराज तक अलग-अलग जगहों पर मिलीं डॉल्फिन-
जगह- डॉल्फिन की संख्या
बिजनौर बैराज से सिरजेपुर- 14
सिरजेपुर से खड़कली- 08
खड़कली से ब्रजघाट- 06
ब्रजघाट से भगवानपुर- 02
भगवानपुर से अनूपशहर- 17
अनूपशहर से नरोरा बैराज- 04
नोट: डॉल्फिन गणना के आंकड़े वन विभाग से लिए गए हैं।


बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक डॉल्फिन गणना पूरी हो गई है। गणना में 52 डॉल्फिन मिली हैं। इस बार दो डॉल्फिन ज्यादा मिली हैं। गंगा किनारे प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे हैं।....ज्ञान सिंह, डीएफओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें