फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेरकोट - कुत्तों ने हमलाकर तीन लोगों को किया जख्मी

Mon, 23 Jan 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के लोगों ने पालिका के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। नगर में कुत्तों ने सोमवार को तीन लोगों को हमलाकर जख्मी कर दिया। दो दिन में बच्चों सहित नौ लोग कुत्ते हमलाकर जख्मी कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार पालिका के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कुत्तों को पकड़ कर बाहर छोड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा सका है।
मोहल्ला अचारजान निवासी 42 वर्षीय प्रकाश ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे तो कुत्तों के झुंड ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसी मोहल्ले के 22 वर्षीय मुकेश व विवेक ने बताया कि उन्हें कुत्तों ने जख्मी कर दिया है। कुत्तों के आतंक से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यदि कोई लाठी-डंडे से डराकर बचाव करने का प्रयास करता है तो यह कुत्ते डरते नहीं है। इन लोगों के अलावा दो और लोगों पर भी कुत्तों ने हमला किया। यह दोनों लोग किसी दूसरे गांव से नगर में आए थे। सभी घायल निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह कुत्ते रविवार को छह बच्चों को हमला कर जख्मी कर चुके हैं, लेकिन शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पालिका के ईओ धर्मराज का कहना है कि जल्द ही खुंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें