धामपुर। जंगल में घास काटने गई चाची-भतीजी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव शहजादपुर निवासी अंजलि शुक्रवार को अपनी चाची रिंकल के साथ गांव के पास ही जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने अंजलि पर हमला कर दिया। चाची रिंकल जब उसे बचाने पहुंची तो कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर आसपास काम रहे लोग दोड़े और कुत्तों को भगाया। हमले में घायल चाची भतीजी को अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल रिंकल की हालत चिंताजनक देखते हुए बिजनौर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सीपी पांडे का कहना है कि ग्राम पंचायतों में आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।