फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बोर्ड से हटा चिकित्सक का नाम क्लीनिक पर लटका ताला

विज्ञापन
अमर उजाला में ​स्टिंग की खबर छपने के बाद बंद क्लीनिक और हटाया गया विशेषज्ञ का बोर्ड । संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के शास्त्री चौक पर संचालित नेत्र चिकित्सालय से मंगलवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ का नाम हट गया। साथ ही क्लीनिक पर भी ताला लटका रहा। सोमवार को टीम ने क्लीनिक का स्टिंग किया था। जिसमें सामने आया था कि क्लीनिक के बाहर विशेषज्ञ का नाम डॉ. विकास कुमार लिखा हुआ है जबकि,वहां कंपाउंडर मरीज का इलाज करता मिला। कंपाउंडर ही मरीजों की आंखों की जांच कर दवाई लिख रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड पर चिकित्सक का नाम, अंदर कंपाउंडर कर रहा काम शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद क्लीनिक पर सुबह से ही ताला लटक गया। साथ ही क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड से चिकित्सक का नाम, विशेषज्ञता सहित अन्य जानकारी हटा दी गई। वहीं, इस संबंध में सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें