फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस शुल्क की वापसी को लेकर डाक्टरों का पालिका में प्रदर्शन, समाधान को ज्ञापन सौपा

विज्ञापन
धामपुर में लाइसेंस शुल्क के विरोध में पालिका अध्यक्ष , ईओ को ज्ञापन सौपते डॉक्टर्स। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
चिकित्सकों ने नगरपालिका में कि प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। पालिका की ओर से नगर के छोटे डॉक्टरों पर बड़े डाक्टरों की तरह से लाइसेंस शुल्क अदा करने का नोटिस जारी किया गया है। इसके विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने पालिका में प्रदर्शन किया। लाइसेंस शुल्क वसूली को वापस लेने की मांग करते हुए ईओ सुभाष कुमार और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में नगर के छोटे (कम प्रैक्टिस करने वाले) डॉक्टर मंगलवार को नगरपालिका में एकत्र हुए। पालिका की ओर से जारी किए लाइसेंस शुल्क नोटिसों के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जिनता शुल्क नगर के बड़े डॉक्टरों से वसूला जा रहा है, उनसे भी उतना ही वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। वे इसे बर्दाश्त नहीं करें। प्रदर्शनकारियों ने छोटे डॉक्टरों से लाइसेंस शुल्क को वापस लेने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं होगा तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। इस दौरान डॉ. पुुनीत नंदन, शकील अहमद, डॉ. एके सक्सेना, डॉ. ईश्वरचंद शर्मा, डॉ. नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले में ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि सरकार के आदेश पर पालिका की ओर से सभी डॉक्टरों पर लाइसेंस शुल्क लगाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि यदि डॉक्टरों को परेशानी हो रही है तो अगले माह होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें