फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल से एक कील भी बाहर नहीं जाने देंगे

Sat, 07 Jul 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर शुगर मिल में महापंचायत को संबोधित करते मिल महाप्रबंधक तेजवीर सिंह ढाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चांदपुर में चांदपुर शुगर मिल से सामान निकाले जाने की सूचना पर तीन दिन से किसानों का चल रहा धरना एसडीएम के आश्वासन पर शुक्रवार को समाप्त हो गया। किसान नेताओं ने कहा कि चांदपुर चीनी मिल से एक कील भी बाहर नहीं निकलने दी जाएगी। भाकियू जिलाध्यक्ष ने किसानों  से नौ जुलाई को बिजनौर में होने वाले आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया है।            
विज्ञापन

भाकियू के बैनर तले किसानों ने बुधवार से वेव इंडस्ट्रीज की पीबीएस फूड्स शुगर मिल चांदपुर पर धरना शुरू कर दिया था। किसानों का आरोप था कि मिल प्रबंधन गुपचुप तरीके से मिल से बड़ी मोटर, टर्बाइन आदि       सामान निकालने की तैयारी में हैं। किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधतंत्र ने अभी तक मिल में मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया है, जिससे मिल न चलने की     आशंका बनी हुई है। 
धरने पर किसानों ने छह जुलाई को महापंचायत का एलान किया था। शुक्रवार को सिराज अहमद की अध्यक्षता व कल्याण सिंह तथा राकेश प्रधान के संयुक्त संचालन में हुई महा पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह और रामौतार सिंह ने कहा कि मिल से एक कील भी बाहर नहीं जाने दी जाएगी।
विज्ञापन

 मिल के प्रधान प्रबंधक तेजवीर सिंह ने कहा कि मिल से कोई सामान बाहर नहीं ले जाया जा रहा है। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने किसानों को मिल से कोई सामान बाहर न जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों की महापंचायत समाप्त हुई। पंचायत में दलेल सिंह, रामपाल सिह, वीर सिंह, चौधरी लुधियान सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, शीशपाल सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह तोमर, हरपाल सिंह, नैन सिंह, लक्ष्मी नारायण, सोमपाल सिंह, नौबहार सिंह, राम सिंह सरपंच, वीरेद्र सिंह, सूरज सिंह, रामफल सिंह, राजवीर सिंह, मंयक चौधरी, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें